Published On : Sat, Nov 29th, 2014

गड़चिरोली : सशक्त भारत के लिए भाजपा के 10 करोड़ सदस्य बनाएं

Advertisement


गड़चिरोली सदस्यता पंजीकरण अभियान की कार्यशाला में विधायक सोले का आह्वान

anilsole1
गड़चिरोली।
विश्व पटल पर भारत को सशक्त रूप से स्थापित करने के मद्देनजर विश्व की नम्बर वन राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने के आवश्यकता है. उक्त आह्वान भाजपा के पूर्व विदर्भ सदस्यता प्रमुख व विधान परिषद के विधायक प्रा. अनिल सोले ने किया है. वे गड़चिरोली में सदस्यता पंजीकरण अभियान अंतर्गत आयोजित जिला कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे.

यहां जारी जनसम्पर्क कार्यालय के पत्रक के अनुसार, 1 नवम्बर से 31 मार्च 2015 तक सम्पूर्ण देश में सदस्यता पंजीयन अभियान संचालन किया जा रहा है. इस अभियान अंतर्गत 29 नवम्बर को गड़चिरोली जिला भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यशाला में जिले के सभी पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस अवसर पर मंच पर गड़चिरोली-चिमुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तथा आदिवासी आघाड़ी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अशोक नेते, पूर्व विदर्भ संगठन मंत्री डॉ. उपेन्द्र कोठेकर, जिलाध्यक्ष किसन नागदेवे, जिला संगठक महामंत्री बाबूराव काहले, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद पिपरे, जिला महामंत्री प्रशांत वाघरे, सदानन्द कुथे, रामेश्वर सेलुकर, जिला भाजपा नेता प्रकाश सावकार पोरेड्डीवार, किसान आघाड़ी के प्रदेश सदस्य रमेश भुरसे, नाना नाकाड़े, रवीन्द्र बावनथड़े, जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र ओल्लालवार, उपाध्यक्ष दामोदर अरगेला, शहर अध्यक्ष सुधाकर येनगंधलवार, महिला आघाड़ी अध्यक्ष शालुताई दंडवते, न.प. देसाईगंज अध्यक्ष श्याम उईके, दिलीप सारडा, प्रकाश अर्जुनवार आदि उपस्थित थे.

Gold Rate
07 May 2025
Gold 24 KT 97,500/-
Gold 22 KT 90,700/-
Silver/Kg 96,700/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रा. सोले ने सदस्यता अभियान से सम्बद्ध जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी के रूप में प्रस्थापित करने के लिए देशभर से करीब 10 करोड़ सदस्य बनाने का आह्वान किया है. इस आह्वान को प्रतिसाद देते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी समय में बड़े पैमाने पर सम्पर्क साध कर समाज के हर तबके के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना होगा. इसके लिए कार्यकर्ताओं को अथक प्रयास करने की जरूरत है.
वहीं कार्यक्रम में मार्गदर्शन करते हुए सांसद नेते ने गड़चिरोली जिले में कम से कम 1 लाख सदस्य बनाने का आह्वान किया. इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जिले के प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाने की कोशिश करना चाहिए.

वहीं पूर्व विदर्भ संगठन मंत्री डॉ. उपेन्द्र कोठेकर ने सदस्यता पंजीकरण अभियान की सम्पूर्ण जानकारी दी व आह्वान किया. इस कार्यशाला में आरमोरी विस क्षेत्र के विधायक कृष्णा गजबे ने भी मार्गदर्शन किया. कार्यशाला में जिलाध्यक्ष किसन नागदेवे ने प्रास्ताविक व रिपोर्ट पेश किया. संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रशांत भृगुवार व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सदानन्द कुथे ने किया.

Advertisement
Advertisement