Published On : Mon, Dec 8th, 2014

तलेगांव : द्विभाजक से टकराकर जली दुपहिया, 1 गंभीर

Advertisement

Bike burn accident
तलेगांव (शा. पंत) (वर्धा)। राष्ट्रिय महामार्ग क्र. 6 के सत्याग्रही घाट के मोड़ पर तेजरफ्तार से आ रही दुपहिया द्विभाजक से टकराकर जल गई. इसमें दुपहिया चालक जलकर गंभीर जख्मी हुआ है. यह घटना रविवार 7 दिसंबर को तड़ के सुबह 5:30 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार झिंगाबाई टाकली, नागपुर निवासी श्यामसंस पिटर (फान्सोशीस) (35) अपनी दुपहिया क्र. एम.एच 31-3649 से नागपुर से अमरावती जाते दौरान अचानक राष्ट्रिय महामार्ग के सत्याग्रही घाट के मोड़ पर तेजरफ्तार दुपहिया का नियंत्रण बिगड़ गया और वह द्विभाजक से टकराकर जल गई. इस घटन में दुपहिया चालक भी जलकर गंभीर जख्मी हो गया है. जख्मी चालक को ओरिएंटल कंपनी के एम्बुलेंस में आर्वी में भर्ती किया गया. लेकिन हालत गंभीर होने से चालक को वर्धा में रेफर किया गया. आगे की जाँच पो.कां. धनश्याम लांडगे, नितिन ताराचंदी कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.