Published On : Tue, Jul 16th, 2019

बजरिया में गुंडों ने की वाहनों में तोड़फोड़

Advertisement

नागपुर- सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने बजरिया परिसर में भीषण हंगामा मचाते हुए सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की. जिसके चलते परिसर में तनाव फ़ैल गया. जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे किसी फैयाज खान और उसके साथियो का नाम लिया जा रहा है. लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

गणेशपेठ के थानेदार गांगुर्डे ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है की आरोपियों की तलाश जारी है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात बाइक पर सवार होकर कई आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर से बजरिया मार्ग की ओर निकले. शब्बानी क्लब दर्शन टावर के पीछे वाले इलाके में इन आरोपियों ने बीच सड़क में सड़क किनारे खड़े कई वाहनों पर पत्थर, रॉड और डंडो से मारकर वाहनों को नुकसान पहुंचाया.

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इनमे ऑटो और अन्य वाहन शामिल है.नागरिकों ने आरोप लगाया है की इस घटना के पीछे आरोपी फैयाज खान का हाथ है. वह हाल ही में मोका से छूटकर आया था. इस घटना के बाद परिसर में बेहद रोष है. इस घटना में गुंडों की संख्या भी अलग अलग बताई जा रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement