Published On : Thu, May 14th, 2015

गोंदिया : आटो पलटा, 2 की मौत, 8 घायल

Advertisement

Auto turn
गोंदिया। आटो पलटने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि आठ अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना 13 मई को सुबह 11 बजे के आसपास कोहमारा-वड़सा मार्ग पर कोरंभीटोला-आसोली के निकट हुई. मृतकों में महागांव निवासी रंजूबाई खेमराज रामटेके (36) तथा ईटखेड़ा निवासी आटो चालक जागेश्‍वर नामदेव लांजेवार (35) का समावेश हैं.

घायलों में मांडोखाल निवासी प्रवीण साधु नेवारे (6), सुंदरबाई साधु नेवारे (25), बोरी निवासी देवीदास महादेव पिल्लारे (30) को उपचार के लिए गोंदिया के केटीएस अस्पताल में भेजा गया है, जबकि कोरंभीटोला निवासी शांताबाई विनायक फुले (60) को घटनास्थल से ही ब्रम्हपुरी भेजा दिया गया. बोरी निवासी सुमित देवदास पिल्लारे (5), सरिता देवदास पिल्लारे (25) को अर्जुनी मोरगांव के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मृतका रंजूबाई के बेटे प्रतीक खेमराज रामटेके (13) और मयूर खेमराज रामटेके (7) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरंभीटोला में प्राथमिक उपचार के पश्‍चात घर भेज दिया गया है.

अर्जुनी मोरगांव के ग्राम महागांव से 9 यात्रियों को लेकर आटो क्र.एमएच35/2855 वड़सा (देसाईगंज) की ओर जा रहा था. कोरंभी से आसोली के दौरान चालक का आटो से नियंत्रण छूटा और आटो सड़क किनारे के बोर्ड को टक्कर मारकर खेत में जाकर पलट गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.