Published On : Fri, Mar 16th, 2018

साई मंदिर ट्रस्ट के सचिव पर अट्रोसिटी का कांग्रेस ने लगाया आरोप, सह धर्मदाय आयुक्त कार्यालय का किया घेराव

Advertisement


नागपुर: कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सहायक धर्मदाय आयुक्त कार्यालय का घेराव कर वर्धा रोड स्थित सांई मंदिर ट्रस्ट के सचिव शेगावकर पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कार्यालय का घेराव किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेगावकर पर एट्रोसिटी के तहत आरोप लगाए हैं. नागपुर शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष विवेक रमेश निकोसे द्वारा आरोप लगाए गए कि मंदिर परिसर में महिला शकुंतला मून एवं शिवराज बावनाकर के लिए जाति वाचक शब्दों का प्रयोग मंदिर ट्रस्ट के सचिव अविनाश शेगावकर ने किया. लिहाजा साई मंदिर कार्यकारिणी से शेगावकर को निष्कासित किया जाए.


इस मांग का निवेदन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा सहायक धर्मदाय आयुक्त कोल्हे को दिया गया. उपरोक्त्त निवेदन देने के दौरान विवेक निकोसे, भाऊराव कोकणे, पंकज लोणारे, बोब्बी दहीवले, इरशाद मलिक, सुनील जाधव, नरेश सीरमवार, गणेश दीक्षित, बापू शेन्डे, प्रशांत उके, इरशाद शेख, विपुल गजभिये, राहुल तामगाडगे, बादल वाहने, राजू तिवारी, कपिल जाधव, शिवराज बावनकर, सतीश वराडे, राजन शेन्डे, राम धूर्वे, सुरेश सौनेकर, मिलिंद भोस्कर आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.