Published On : Sat, Jun 15th, 2019

अमरनाथ के लिए लंगर सामग्री का ट्रक हुआ रवाना

Advertisement

नागपुर: श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति, गवलीपुरा, सीताबर्डी की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान शिव के धाम अमरनाथ के लिए लंगर सामग्री भेजी गई। इस अवसर पर अनेक भक्त उपस्थित थे। मंदिर परिसर जय हनुमान ओर ओम नमः शिवाय के मंत्र जाप से गूंज उठा।शिवजी के वाहन नंदी का पूजन कर शिव जी का अभिषेक किया गया। ट्रक के सामने नारियल फोड़कर ट्रक को रवाना किया गया।

मंदिर समिति की ओर से बालटाल के श्री शिव शक्ति सेवा मंडल को यह सामग्री लंगर के लिए भेजी जाती है. इसमें आटा, चावल, दाल, घी, तेल, शक्कर, गुड़, दवाईयां, कंबल, नमक, सहित अन्य लंगर के लिए आवश्यक सामग्री का भेजी गई। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के नागरिक बढ़चढ़ कर योगदान करते हैं

Gold Rate
10 july 2025
Gold 24 KT 97,000 /-
Gold 22 KT 90,200 /-
Silver/Kg 1,07,900/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बालटाल में विशाल लंगर की व्यवस्था की जाती है. यहां हर दिन हजारों अमरनाथयात्री भोजन करते हैं. कई बाद मौसम खराब होने पर इन्हीं लंगरों का आश्रय यात्रियों को मिलता है। सफलतार्थ श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने अथक प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement