नागपुर– रविवार को पहली ही जोरदार बारिश ने मनपा के साथ साथ प्रभागों के नगरसेवकों की लापरवाही की भी पोल खोल दी. प्रभाग 12 सुरेन्द्रगढ़ में नागरिकों के घरो में गटर चोक होने की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया. सुरेन्द्रगढ़ में नगरसेवकों की ओर से मॉनसून से पहले ही किसी भी तरह की नालियों की सफाई नहीं करने के कारण इसका नतीजा यह हुआ की नागरिक परेशान हुए.
सुरेन्द्रगढ़ में ही कई गलियों में रहनेवाले लोगों ने नियमों के विरुद्ध गली में जानेवाले रोड पर पानी न आए और इन लोगों के घरों में पानी न घुसे, इसलिए उसे 2 फिट तक ऊंचा कर लिया है. जिसके कारण पानी गालियों में न जाते हुए सड़क पर बहने लगा और पूरा बारिश का पानी सड़क पर रहनेवाले लोगों के घरों में जा घुसा. जिसके कारण लोगों को घरों से पानी निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
नालियों की सफाई नहीं करने की वजह से नागरिकों का नगरसेवको पर काफी रोष और नाराजगी है. पिछले कई वर्ष से मुख्य सडको की नालियों की सफाई नहीं की गई है. जिसके कारण बारिश का पानी नालियों से न बहते हुए सीधा सड़क से बहकर लोगों के घरों में घुस जाता है. परिसर में 4 नगरसेवक होने के बावजूद भी परिसर में किसी भी तरह की नालियों की साफ़ सफाई नहीं है.
सुरेन्द्रगढ़ में लोगों के घरों में पानी जाने का और एक दूसरा मुख्य कारण यह है की यहां पर नागरिकों ने घर के सामने किसी ने छोटी दीवार खड़ी कर दी है, या फिर किसीने ठीक नालियों पर ही 2-2 फीट के सीमेंट के ओटे बना लिए है. जिसके कारण भी बारिश के पानी को नालियों में जाने के लिए जगह नहीं बची है. परिसर में सभी ने अपनी अपनी सुविधानुसार घर के सामने सार्वजनिक नालियों पर ओटे बना लिए है. इससे भी बारिश का पानी नालियों में नहीं जाता है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews
महाज्योति कटौती के विरोध में ओबीसी आंदोलन ...#news #newsupdate #maharashtranews #nagpurnews
गोदावरी उफान पर, पुलिस ने दी चेतावनी ...#newsupdate #news #maharashtranews





