Published On : Mon, Aug 9th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बाजारों की समय सीमा बढ़ाने के साथ लेवल-1 की सभी राहत दे प्रशासन: अश्विन मेहाड़िया

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की शीर्ष व अग्रणी संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने व्यापारियों की ओर से बाजारों को शुरू रखने का समय बढ़ाने हेतु राज्य सरकार व स्थानीय ¬प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया।

अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने माननीय मुख्यमंत्री श्री उद्धवजी ठाकरे, पालकमंत्री डाॅ. श्री नितीनजी राऊत, महापौर श्री दयाशंकरजी तिवारी नागपुर की माननीय जिल्हाधिकारी श्रीमती आर. विमलाजी एवं म.न.पा. आयुक्त श्री राधाकृष्णनजी बी. के द्वारा नागपुर जिले में सभी बाजारों एवं होटल व रेस्टारेन्ट व्यवसायों को शुरू रखने की समय सीमा बढ़ाने हेतु आभार माना।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है किंतु लंबे समय से प्रतिबंधों का सामना कर रहे व्यापारियों की आर्थिक परेशानियों का संज्ञान लेकर प्रशासन ने नियमानुसार नागपुर जिले में लेवल-1 के अंतर्गत आने वाले सभी तरह के राहत देना चाहिये। साथ ही साथ वर्तमान समय मंे प्रशासन ने शादी समारोह, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सभागृह संबंधित नियमों में भी शिथिलता देना चाहिये ताकि लाॅन, मंगल कार्यालयों व शादी समारोह से जुड़े हुये कलाकार, कामगार व संबंधित व्यापारियों को और राहत मिल सके।

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि गत चार माह से बाजारों के बंद रहने के कारण व्यापारियों को हुये आर्थिक नुकसान की भरपाई हेतु सरकार ने बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिये। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि बहुत संघर्ष व इंतजार के बाद प्रशासन ने बाजारों को शुरू रखने का समय बढ़ाया है। अतः सभी व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण की अनुमानित भावी लहर को ध्यान में रखते हुये व्यापार करते समय कोविड के सभी सरकारी दिशा निर्देशों को पालन करते हुये अपने प्रतिष्ठानों में सैनेटाइजर का नियमित उपयोग करना, मास्क लगाना व सोशल डिशटेंश आदि सख्ती से पालन करना चाहिये।

Advertisement

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.