Published On : Thu, Feb 13th, 2020

सावनेर में महिला डॉक्टर पर एसिड हमला, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपूर: हिंगणघाट की घटना का विरोध राज्यभर होने के बाद फिर सावनेर में एक महिला डॉक्टर पर एसिड हमला करने की घटना गुरुवार दोपहर 12.30 बजे घटित हुई है. इस हमले में महिला डॉक्टर समेत 3 लोग जख्मी हुए है.

इस घटना के बाद आरोपी की मौजूद नागरिकों ने पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आक्रोशित नागरिकों ने आरोपी पर कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन में हंगामा किया. जानकारी के अनुसार नागपुर के इंदिरा गांधी मेडीकल कॉलेज में काम करनेवाली महिला असिस्टेंट लेक्चरर है. वह गुरुवार को नेशनल एड्स कंन्ट्रोल आँग्रोनायजेशन (नँको) के प्रोजेक्ट के लिए सर्वे करने गई थी.

सावनेर के पहले पार के कळकळी मंदिर के पास आरोपी नीलेश कन्हेरे महिला डॉक्टर के पास आया और बोला तेरा चेहरा खराब करता हु ऐसा कहकर उसने उनके चेहरे पर एसिड फेक दिया.

Advertisement

इसमें महिला डॉक्टर ने अपना चेहरा बाजू में कर लिया और यह एसिड दूसरे पर गिर गया जिसमे एक छात्रा और एक महिला के चेहरे पर यह एसिड गिरने की वजह से वह भी जख्मी हो गई. महिला डॉक्टर समेत दोनों को नागपुर हॉस्पिटल में लाया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.