Published On : Mon, Jun 17th, 2019

आस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच पर सट्टा चलाते 4 अरेस्ट

Advertisement

नागपुर: इग्लैंड में जारी विश्व कप क्रिकेट के दौरान आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गये मैच के दौरान सट्टे की खायवाली करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने टीवी, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त किये.

आरोपियों के नाम बाबा बुद्धनगर निवासी मोबीन उर्फ बंडु अमिनुद्दीन अहमद (50), यादवनगर निवासी फिरोज नुर मोहम्मद बक्षी (40), महेन्द्रनगर निवासी मोहम्मद फारूख रशिद अंसारी (24) और जरीपटका निवासी नरसो सेवुराम वासवानी (55) बताये गये हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सट्टा मोबिन के घर शुरू था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर छापेमारी की गई.

पुलिस ने कुल टीवी, मोबाईल समेत १,१८,१०० रुपये का माल जब्त किया. उक्त कार्रवाई पीआई अशोक मेश्राम, संजय जाधव, एसएन रामटेके, चिंतामण डाखोले, सारीपुत्र फुलझेले, रविशंकर मिश्रा, विजय जाने, सुनील वानखडे, विनोद बर्डे, दिनेश भोयर, जितेंद्र वर्मा आदि द्वारा पूरी की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.