Published On : Mon, Jul 23rd, 2018

आम आदमी पार्टी का विभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

Advertisement

नागपुर के विधायक निवास में आम आदमी पार्टी का विभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता नवनियुक्त महाराष्ट्र संयोजक ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने की। इस मौके पर आप के महाराष्ट्र के कोषाध्यक्ष श्री जगजीत सिंग, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य डॉ देवेन्द्र वानखड़े .

महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी की आमंत्रित सदस्या श्रीमती कविता सिंघल मुख्य रूप से मौजूद थे। ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने कहा कि 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव की यह तैयारी के लिए सम्मेलन है।

पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. पार्टी ने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत कर दी है. जितने भी विधानसभा उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, सभी को पूरे तन-मन-धन से 2019 के लिए लग जाना है। पार्टी 2019 में सभी २८८ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जल्द हम गांव-गांव का भ्रमण करेंगे और सक्रिय कार्यकर्ताओं की पार्टी से जोड़ेंगे।

Advertisement

इसी के साथ आम आदमी पार्टी की ओर से महाराष्ट्र संयोजक ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की उसकी प्रतिलिपि साथ में जोड़ी गयी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.