Published On : Mon, Apr 8th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Aaj Ka Rashifal 8 April 2024

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे। साथ ही किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

Gold Rate
Tuesday 21 Jan. 2025
Gold 24 KT 79,700 /-
Gold 22 KT 74,100 /-
Silver / Kg 92,000 /-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। साथ ही आर्थिक तौर से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपके विरोध में आ सकते है, जिस कारण व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के जीवन के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही आज सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आए के नए मार्ग खुलेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा नहीं, तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही अपने साथियों से अपने मन की बात शेयर न करें नहीं, तो आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज के दिन आप कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे। सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आज आप किसी नए कार्य को लेकर शुरुआत करने का प्रयास न करें नहीं, तो भारी नुकसान में जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यवसाय में पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। साथ ही कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते है। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभालकर करें। कोई नया काम शुरू करें, तो सहयोगियों के बारे में जानकारी ले लें। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है। साथ ही पत्नी और बच्चों के लिए आपको कहीं बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। किसी कार्य के चलते किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते, लेकिन कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग है। साथ ही आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

Advertisement