Published On : Tue, Jan 21st, 2020

एक साल पहले रेलवे के लिए भरे फॉर्म अब तक नहीं आयी परीक्षा की तारीख

Advertisement

नागपुर– रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने करीब एक साल पहले नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (एनटीपीसी) पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 35,208 पदों को भरा जाना है। हालांकि अभी तक इन पदों के लिए एग्जाम डेट की तारीख भी तय नहीं हुई है।

बता दें कि ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन जून-सितंबर 2019 में किया जाना था। लेकिन करीब 6 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक एग्जाम डेट का कोई अता-पता नहीं है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेलवे इस एग्जाम के लिए किसी कंपनी को नियुक्त करेगा क्योंकि इन पदों के लिए रेलवे को 1.26 करोड़ आवेदन मिले हैं और इतनी बड़ी संख्या में आवेदकों का एग्जाम लेना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है इसलिए रेलवे किसी एग्जाम आयोजित करने वाली एजेंसी की नियुक्ति की तैयारी में है। इसमें नागपुर के भी हजारों युवाओ ने फॉर्म भरे है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरआरबी के एक बड़े अधिकारी ने मीडिया में दिए अपने बयान में बताया कि अभी तक नई एजेंसी के लिए टेंडर भी जारी नहीं किया गया है इसलिए अगले महीने भी एग्जाम डेट घोषित होने की उम्मीद कम है। बता दें कि इन पदों के आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च 2019 को शुरू हुई थी जो 31 मार्च 2019 को खत्म हुई थी। इसके साथ ही रेलवे ने 1 लाख लेवल 1 पदों के लिए लिए आवेदन मंगाए थे। इन दोनो ही पदों के लिए एग्जाम की तारीखों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है और रेलवे का कोई भी अधिकार इसपर बोलने से बच रहा है।

Advertisement
Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges