Published On : Wed, Oct 1st, 2014

वरोरा : प्रेम संबंध में युवक ने की आत्महत्या

Advertisement


प्रेमिका और दूसरे प्रेमी पर मामला दर्ज

वरोरा (चंद्रपुर)। एक ही लड़की के 2 युवकों के साथ प्रेम संबंधों के चलते एक प्रेमी ने मंगलवार को दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर पेड़ से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. पुलिस ने प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कालरी वार्ड निवासी सचिन सुरेश आंबुरकर (28) के इसी क्षेत्र की एक अन्य लड़की से प्रेम संबंध थे. इसी बीच लड़की ने शिवा नामक अन्य लड़के से अपने संबंध जोड़ लिए. सचिन ने जब लड़की से अपने प्रेम संबंधों की दुहाई दी तो, लड़की के कहने पर शिवा ने सचिन को आए दिन टॉर्चर करना शुरू कर दिया. इस दौरान कुछ दिन पूर्व सचिन ने केरोसिन पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था.

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.26Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मंगलवार को सुंदरबन लेआउट के पास नीम के पेड़ पर एक युवक की लाश फांसी पर लटकी मिली. इसकी सूचना मिलने से आसपास के लोग जमा हो गये. सचिन के पिता सुरेश आंबुरकर भी वहां पहुंचे. जहां पर उन्होंने अपने पुत्र को ही मृत अवस्था में पाया. मामले की जाँच थानेदार इंगले के मार्गदर्शन में एपीआई बारिया, गाड़े, पीसी, मोहन धानोरे कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement