Published On : Sat, Sep 27th, 2014

अहेरी : शक्ति-प्रदर्शन के अंतिम दिन 14 पर्चे भरे गए

Advertisement

Aheri Nomination
अहेरी (गड़चिरोली)। 
अहेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन आज कुल 14 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे. भाजपा की ओर से राजे अंबरीशराव महाराजा ने पर्चा भरा, जबकि कांग्रेस से मुक्तेश्वर गावडे और बसपा से प्रभुदास आत्राम और रघुनाथ तलांडे ने पर्चा भरा. दिनेश ईश्वरराव मडावी ने मनसे उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया.

आज सबसे पहले दीपकदादा आत्राम ने शक्ति-प्रदर्शन करते हुए अपना पर्चा दाखिल किया. इस अवसर पर शंकरराव बेझलवार कॉलेज में एक सभा का आयोजन भी किया गया था. राजे अंबरीश महाराज ने भी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया. ढोल-ताशों के साथ रजवाड़े से निकली रैली उपविभागीय कार्यालय पहुंची.
Aheri nomination

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above