Published On : Wed, Apr 30th, 2014

चंद्रपुर : आग से दो लोगों के घर खाक, भाजपा ने दी आर्थिक सहायता

Advertisement


चंद्रपुर

chadrpur
मूल तालुका के ग्राम विरई में 27 अप्रैल को लगी आग में बंडू मेश्राम और रमेश गेडाम के घऱ जलकर ख़ाक हो गए. विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने दोनों पीड़ितों को तत्काल 5000-5000 की आर्थिक सहायता देकर सांत्वना दी. साथ ही दोनों को मूल के तहसीलदार की ओर से 3700 रुपए की सरकारी सहायता भी उपलब्ध कराई गई.
घटना के दूसरे दिन 28 अप्रैल को भाजपा के जिला महासचिव हरीश शर्मा, भाजपा मूल की तालुकाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य संध्या गुरनुले, पं. स. सभापति रेखा गद्देवार, उपसभापति सुनील आयलनवार, पं. स. सदस्या वंदना फाले, जिला उपाध्यक्ष चंदू मरगोनवार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने ग्राम विरई का दौरा कर दोनोँ पीड़ितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 9th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,46,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,63,000 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above