Published On : Thu, Mar 14th, 2019

काटोल तहसील कार्यालय के सामने से हटा अतिक्रमन

Advertisement

– 30 चाय,पान,नाश्ता,न्युडल्स आदि दुकानो का सफाया

काटोल.: काटोल विधानसभा के चुनाव के पूर्व काटोल नगरपरिषद की इस कारवाई से दुकानदारों मे हडकंप मच गया. काटोल तहसील कार्यालय, काटोल न्यायालय तथा काटोल नगरपरिषद की ईमारत एक ही परिसर मे है. इस परिसर मे गत कुछ वर्ष से बड़े पैमाने पर अतिक्रमन हुआ है. इस क्षेत्र मे चाय,नाश्ता,न्युडल्स आदि की कई दुकाने लगने से यहां पैदल चलना भी कठिन था.

Gold Rate
Mar 16 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रामटेक लोकसभा तथा काटोल विधानसभा के चुनाव 11 अप्रेल को हैं. विधानसभा चुनाव मे उम्मिदवार के साथ नामांकनपत्र भरने बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता आते हैं. इसे देखते काटोल नगर परिषद के मुख्याधिकारी अशोक गराडे के नेतृत्व मे सभी दुकानदारों को दुकान तत्काल हटाने का नोटिस दिया गया था. कुछ दुकानदारों ने अपना अतिक्रमन हटा लिया पर जिन दुकानदारों ने अतिक्रमन नहीं हटाया उन पर कार्रवाई की गई.

इस दौरान काटोल नगरपरिषद के नितिन गौरखेड़े, विजय ठाकरे,एन.के बोरकर,संदिप वाघमारे,आर.के काले आदि अधिकारी तथा काटोल नगरपरिषद के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से 30 अतिक्रमनों को हटाया.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement