Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

जनसंघर्ष यात्रा के समापन अवसर पर शहर कांग्रेस नवनियुक्त तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का करेगी सत्कार

Advertisement

नागपुर: कांग्रेस द्वारा राज्य में शुरू जनसंघर्ष यात्रा के समापन अवसर पर हालही में पार्टी द्वारा जीते गए तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सत्कार किया जायेगा। जनसंघर्ष यात्रा के आखरी चरण की शुरुवात 8 जनवरी को नागपुर से हो रही है। यात्रा का अंतिम पड़ाव पूर्व विदर्भ है और इसका समापन 13 जनवरी को नागपुर में ही होने वाला है। जनसंघर्ष यात्रा के समापन अवसर पर नागपुर के पुलिस लाईन टाकली मैदान में जनसभा का आयोजन होगा। इसी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सार्वजनिक सत्कार किया जायेगा। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा इन तीनों मुख्यमंत्रियों का सत्कार किया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रदेशध्यक्ष अशोक चव्हाण के साथ पंजाब के मंत्री नवज्योत सिंह सिद्धू भी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी नागपुर में शक्तिप्रदर्शन करेगी। कुछ महीनों बाद ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे ठीक पहले इन तीनों राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से सत्ता छीनी है। ऐसे में यह आयोजन पार्टी के लिए भी काफ़ी महत्त्व रखता है। इस सभा के बाद 20 जनवरी को कस्तूरचंद पार्क मैदान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी रैली का आयोजन होने जा रहा है।

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पूर्व विदर्भ में होने वाली यात्रा के दौरान पार्टी विशेष तौर पर किसान के मुद्दों को पार्टी उठायेगी। नागपुर से शुरू होकर यात्रा भंडारा,गोंदिया,गढ़चिरोली,चंद्रपुर,वर्धा का भ्रमण कर वापस नागपुर पहुंचेगी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement