Published On : Fri, Oct 5th, 2018

खामला के सिंधी कालोनी परिसर में महिला से की मारपीट

Advertisement

crime

नागपुर: खामला के सिंधी कालोनी परिसर में कुछ लोगों ने एक महिला के साथ में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने कंचन साजनदास लधानी (46) की शिकायत पर संतोष उर्फ कालू हेमनानी, सुनील हेमनानी, दीपक हेमनानी और संगीता परयानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कंचन और आरोपियों की पुरानी अनबन होने की जानकारी मिली है. बुधवार की रात 8.30 बजे के दौरान कंचन अपने घर में काम कर रही थी.

इसी समय आरोपी उनके घर के सामने पहुंचे और गालियां देने लगे. कंचन ने बाहर निकलकर गालीगलौज का कारण पूछा. त

Gold Rate
Apr 22 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भी चारों आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की. बीच-बचाव करने गए बेटे के साथ भी हाथापाई की और दोनों को जान से मारने की धमकी दी.

प्रतापनगर पुलिस ने एनसी दर्ज कर ली है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement