Published On : Sun, Jul 29th, 2018

करण जौहर ने दिखाया बंगाली दुल्‍हा-दुल्‍हन अवतार में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का नया अवतार

Advertisement

नई दिल्ली : जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क बॉक्‍स ऑफिस पर काफी अच्‍छी कमाई कर रही है. इन दो नए सितारों की फिल्‍म ने एक हफ्ते में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म में जाह्नवी और ईशान की एंक्टिग के लेकर काफी चर्चा हो रही है. जाह्नवी की यह पहली फिल्‍म है, जबकि ईशान खट्टर इससे पहले ईरानी निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्‍म ‘बियोन्‍ड द क्‍लाउड्स’ में नजर आ चुके हैं. इन दो स्‍टार किड्स को भी बॉलीवुड में लाने का श्रेय करण जौहर को ही जाता है. ऐसे में अब इस फिल्‍म की रिलीज का एक हफ्ता पूरा होने पर करण जौहर ने जाह्नी और ईशान की एक बेहद खूबसूरत तस्‍वीर साझा की है.

Gold Rate
Feb 17 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,40,500 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

करण जौहर द्वारा अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इंस्‍टास्‍टोरी में करण ने यह खूबसूरत फोटो शेयर किया है. इस फोटो में जाह्नवी और ईशान बंगाली दुल्हा- दुल्हन बने नजर आ रहे हैं. जाह्नवी ने जहां लाल रंग की साड़ी पहनी है तो वही ईशान कुर्ता-धोती पहने हुए दिख रहे हैं.

वो दोनो एक कपल के घर में रुकते हैं जो उनकी देखभाल करता हैं जैसा की फिल्म ‘सैराट में हुआ था. दरअसल ‘धड़क’ में जाह्नवी और ईशान को राजस्‍थान का दिखाया गया है. लेकिन जब यह जोड़ा परिवार से बगावत करता है तो भाग कर कोलकाता पहुंचता है. यहीं कोलकाता में इस जोड़े की शादी होती है. यह फोटो फिल्‍म के इसी सीन की है.

बता दें कि करण जौहर के प्रोडक्‍शन में बनी फिल्म ‘धड़क, साल 2016 में रिलीज हुई मराठी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘सैराट’ का हिन्‍दी रीमेक है. इस फिल्म को शंशाक खेतान ने डायरेक्ट किया हैं.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement