Published On : Fri, Jun 22nd, 2018

सावधान! लौकी का जूस पीने से पुणे में महिला की मौत

Advertisement

पुणे में लौकी का जूस पीने से 41 साल की स्वस्थ महिला की मौत होने की सनसनीखेज खबर सामने आई। महिला कोई बीमारी नहीं और न किसी बीमारी पहले से इलाज चल रहा था। लौकी का जूस पीने से महिला की मौत के बाद लोग सकते में हैं।

12 जून को खराब हुई थी तबीयत-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 जून को सुबह महिला ने जब एक गिलास लौकी का जूस पिया तो इसके आधे घंटे बाद ही उसे उल्टी दस्त शुरू हो गए। इस उसे पास के अस्पताल में ले जा गया लेकिन अगले दो-दिन में उसकी हालत और खराब होती गई। और अंत में 16 जून की आधी रात को उसकी मौत हो गई।

Gold Rate
07 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,55,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,55,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लोग इसलिए पीते हैं लौकी का जूस-
आयुर्वेदिक दवाओं की सलाह देने वालों के अनुसार, खाली पेट लौकी का जूस पीने से डायबिटीज, हृदयरोग, पेशाब से संबंधित समस्याओं में लाभ होता है। इसलिए लोग किसी की सलाह पर लौकी का जूस पीने लगते हैं। लेकिन जब लौकी का जूस कड़ुवा हो तो इसे पीने परहेज करना चाहिए नहीं तो घातक साबित हो सकता है।

नुकसान देह है लौकी का कड़वा जूस-
यदि कसैली लौकी का रस या लौकी का कड़वा जूस पीता है पेट में यह जहरीले रसायन बढ़ाता है। इसके परिणाम स्वरूप बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी या खून की उल्टी और तनाव बढ़ जाता है। अगर स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो मरीज के लिए घातक भी साबित हो सकता है। इसलिए किसी भी चीज का विशेष प्रकार से सेवन करने से पहले उससे जुड़े विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement