Published On : Mon, Apr 30th, 2018

नागपुर, यवतमाल में अप्रैल महीने के तापमान ने तोड़ा बीते 10 वर्षो का रिकॉर्ड

Advertisement

Representional Pic

नागपुर: नागपुर के साथ ही पूरे विदर्भ में गर्मी ने हलाकान कर रखा है। आसमान हर दिन आग उगल रहा है और इसकी तीव्रता बढ़ती जा रही है। सोमवार को नागपुर और यवतमाल में भीषण गर्मी ने बीते 10 वर्षो में दर्ज तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को नागपुर का तापमान 45.6 जबकि यवतमाल का 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 18 अप्रैल 2017 को नागपुर का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो 10 वर्षो में सबसे अधिक था।

सोमवार को दर्ज तापमान ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान की बढ़ोत्री संभावित है जिसे देखते हुए सतर्कता जारी की गई है। नागपुर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर के वक्त खुले आसमान के नीचे काम करने वाले मजदूरो के लिए ख़ास दिशानिर्देश जारी किये गए है। साथ ही मेट्रो के साथ अन्य संस्थानों ने नियमित समय तक निर्माणकार्य पर प्रतिबंध लगा रखा है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above