Published On : Mon, Feb 19th, 2018

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पहनी ऐसी पोशाक, इंस्टाग्राम पर लोगों ने उड़ाया मजाक

Advertisement

संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए ओपन लेटर लिखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह किसी फिल्म या बयान को लेकर नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। हाल ही में स्वरा को इंवेट में स्पॉट किया गया था। स्वरा ने व्हाइट कलर की एक ड्रेस पहनी हुई थी। स्वरा उसी ड्रेस में कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। जिसके बाद लोग कमेंट कर स्वरा और ड्रेस का मजाक बनाना शुरु कर दिया।

कुछ लोगों ने कमेंट कहा, यह बहुत फनी हैं। तो वहीं कुछ यूजर स्वरा को भारतीय परिधानों का अपमान करने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पूछा, किस जेल का ड्रेस कोड है। स्वरा भास्कर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। स्वरा की यह फिल्म 1 जून को रिलीज होने जा रही है। ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘राझांणा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Gold Rate
Feb 13 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement