Published On : Thu, Feb 8th, 2018

क्टर के साथ उर्वशी रौतेला ने किया ‘बूंद बूंंद’ इश्क, ‘हेट स्टोरी 4’ के इस गाने में दिखे स्टीमी सीन

Advertisement

उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ का एक रोमांटिक नंबर रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले पार्टी सॉन्ग ‘आशिक बनाया आपने’ लॉन्च हुआ था। नए रोमांटिक गाने में उर्वशी और विवान भटेना के स्टीमी सीन भी हैं। गाने के बोल ‘बूंद बूंद में’ हैं।

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म के इस रोमांटिक नंबर में उर्वशी बोल्ड और खूबसूरत दिख रही हैं। गाने को नीति मोहन और जुबिन नौटियाल ने गया है। वहीं मनोज मुंतशिर ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।

Gold Rate
27 June 2025
Gold 24 KT 96,400 /-
Gold 22 KT 89,700 /-
Silver/Kg 1,07,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आर्को प्रावो ने गाने को कंपोज किया है। बता दें कि फिल्म में करण वाही, इहाना ढिल्लन और गुलशन ग्रोवर भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को विशाल पांडे ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म की थीम लव, सेक्स और बदला है।

Advertisement
Advertisement