नागपुर: रणजी टूर्नामेंटर में इतिहास बनाने के बाद पहली बार नागपुर पहुँची विदर्भ क्रिकेट टीम का नागपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खुद शहर की महापौर नंदाताई जिचकर एयरपोर्ट पहुँची हुई थी। खिलाड़ियों के नागपुर आने की खबर पाकर सैकड़ो की संख्या में क्रिकेट खेल प्रेमी एयरपोर्ट में जमा हुए। लगभग रात सवा नौ बजे एयर इंडिया की फ़्लाइट से नागपुर पहुँचकर खिलाडी एयरपोर्ट से बहार निकले।
इसी दौरान उपस्थित प्रशंसको ने खिलाड़ियों का जबरजस्त स्वागत किया। खिलाडी भी अपने शहर में इस तरह का स्वागत देख अभिभूत हो गए। एक एक खिलाडी का नाम लेकर प्रशंसकों का हौसला बढ़ाया जवाब में खिलाड़ियों ने भी जनता का धन्यवाद दिया। लोगो के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहे गेंदबाज रजनीश गुरबानी जिन्होंने टूर्नामेंटर में अपने प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम योगदान दिया। सेमीफाइनल में रजनीश गुरबानी द्वारा ली गई हैट्रिक क्रिकेट प्रेमियों के मन में अब भी बसी हुई थी। जिसकी गवाही उनके स्वागत के दौरान उत्सुकता से दिखाई दे रहा था।
कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से पहले सिविल लाइन्स स्थित वीसीए मैदान लाया गया। एयरपोर्ट पर खुद पूर्व क्रिकेटर और वीसीए के उपाध्यक्ष प्रशांत वैद्य के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। खिलाडी के परिवार जन और उनके करीबी लोग भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। पहली बार रणजी टूर्नामेंटर जीतने के लम्हे को यादगार बनाने के लिए वीसीए द्वारा आगामी पांच तारीख का आयोजन किया गया है जिसमे खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।
Gold Rate
Feb 23rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT
₹ 1,59,800 /-
Gold 22 KT
₹ 1,48,600 /-
Silver/Kg₹ 2,71,700 /-
Platinum
₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above