Published On : Mon, May 15th, 2017

8 साल बाद साउथ के ‘भगवान’ रजनीकांत ने दिए फैन्स को दर्शन

Advertisement

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत 8 साल के लंबे ब्रेक के बाद सोमवार से 4 दिन तक लगातार अपने फैन्स से मुलाकात करेंगे। स्थनीये मीडिया की ख़बर ले अनुसार, रजनीकांत से मिलने के लिए सुबह से ही उनके घर पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। उनके फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब हैं।

अपने प्रशंसकों से मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने कहा कि मैं अपने डायरेक्टर और मेकर्स की वजह से सुपरस्टार बना हूं। मैं आगे भी आपको बिना निराश किए बेहतरीन फिल्में करता रहूंगा। आगे रजनीकांत ने पॉलिटिक्स को लेकर कहा कि कुछ पार्टी ऐसा दावा करती हैं कि मैं उनसे जुड़ा हूं। मैं साफतौर पर कहना चाहूंगा कि किसी पार्टी से मेरा कोई जुड़ाव नहीं है।

बता दें कि मुलाकात के दौरान रजनी अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिचवाएंगे। इस सिलसिले में फैन्स को क्लबों को न्योता भेजा गया है ताकि 15 और 19 मई के बीच विभिन्न सत्र में वे शामिल हो सकें।

Gold Rate
Apr 06,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,49,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,34,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें कि रजनीकांत पिछले महीने भी इसी तरह की मुलाकात करने वाले थे लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया था। अपनी फिल्म ‘शिवाजी’ की सफलता के बाद आखिरी बार उन्होंने 2009 में फैन्स से ऐसी मुलाकात की थी। दरअसल रजनी ने उनके जन्मदिन में हुई भगदड़ के बाद से भारत में रहकर अपने फैन्स से मिलना बंद कर दिया था, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि किसी को उनकी वजह से चोट पहुंचे।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement