Published On : Wed, Nov 9th, 2016

खुशखबर 11 नवंबर तक नहीं वसूला जायेगा टैक्स, राज्य के अस्पतालों को 500 और 1000 के नोट लेने का आदेश

Advertisement

500-and-1000-note
नागपुर:
केंद्र सरकार की तरह राज्य सरकार ने भी 11 नवंबर तक राज्य के टोल नाको पर वसूली की पाबंदी लगा दी है। राष्ट्रीय महामार्गों में टोल वसूली का ऐलान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने की उसी तर्ज पर राज्य के महामार्गों में टोल न वसूलने के निर्णय का ऐलान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की है। प्रधानमंत्री द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद किये जाने की घोषणा के बाद आम नागरिकों के पास उपलब्ध नोटों को चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए बैंकिंग व्यवस्था सुचारू किये जाने तक सरकार विभिन्न फैसलों के माध्यम से रियायत दिए जाने का प्रयास कर रही है। टोल नाको पर छुट्टे की अक्सर दिक्कत जाती है इसीलिए यह फैसला लिया गया है।

इस फैसले की जानकारी नितिन गड़करी ने ट्वीट के माध्यम से दी है। वही दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ विभाग ने भी 11 नवंबर तक राज्य के सभी अस्पतालों को 500 और 1000 के नोट स्वीकारने के आदेश दिए है। स्वास्थ मंत्री ने बाकायदा ली फैसले का ऐलान किया है। कल रात केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले मरीजो और परिजनों को दिक्कत पेश आ रही थी। नागपुर में तो सरकार के स्पस्ट आदेश के बाद भी निजी अस्पतालों ने मरीजो ने पैसे लेने से इनकार कर दिया जिस वजह से बहार से इलाज के लिए आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
30 July 2025
Gold 24 KT 99,000 /-
Gold 22 KT 92,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,14,900/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above