Published On : Sat, Oct 22nd, 2016

झंकार महिला मंडल ने मनोरमा आश्रम के बच्चों को सहायता प्रदान की

jhankar-mahila-mandal

नागपुर: वेकोलि की प्रथम महिला एवं झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने आज मनोरमा आश्रम, नागपुर के बच्चों को स्वेटर, कम्बल, फल एवं मिठाइयाँ भेंट देकर सहायता प्रदान की। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि झंकार महिला मंडल के द्वारा दिया गया यह सहयोग सागर में एक बूँद के बराबर मात्र है। मनोरमा आश्रम के द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि झंकार माडल आश्रम की यथा संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चो को दीपावली की अग्रिम बधाई दी तथा बच्चो के उज्जवल भविषय की कामना भी की।

कार्यक्रम में झंकार महिला मंडल की उपाधयक्षा रीना कुमार एवं अंजना झा विशेष रूप से उपस्थित रही । इस अवसर पर संस्थान के संचालकगणों ने वेकोलि के झंकार महिला मंडल का धन्यवाद दिया और आगे भी उनसे सहायता प्राप्त करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभा सनोडिया, नीना सहाय, मौसमी सरकार, सिम्मी सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Gold Rate
18 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,00,100 /-
Gold 22 KT ₹ 93,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,15,400/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement