Published On : Fri, Feb 27th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

चेंबर द्वारा नवनियुक्त महापौर श्रीमती नीता ठाकरे जी का स्वागत-सत्कार

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री फारूक अकबानी ने उपाध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर, सचिव सीए हेमंत सारडा, कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी, सहसचिव श्री मनिष जेजानी के साथ नागपुर की नवनियुक्त महापौर श्रीमती नीता ठाकरे जी से उनके सिव्हिल लाईन्स स्थित कार्यालय में मुलाकात कर पुराना भंडारा रोड चौड़ीकरण की कारण उत्पन्न हुई समस्याओं पर प्रतिवेदन देकर वहां के व्यापारियों की समस्याओं को समझकर नागपुर प्रशासन द्वारा सकारात्मक सहयोग करने हेतु धन्यवाद दिया।

सर्वप्रथम अध्यक्ष श्री फारूक अकबानी ने सचिव सीए हेमंत सारडा एवं पदाधिकारियों के साथ चेंबर की ओर से पुष्पगुच्छ व दुपट्टा द्वारा श्रीमती नीता ठाकरे जी को नागपुर शहर की महापौर बनने पर स्वागत-सत्कार कर हार्दिक बधाई दी। आगे उन्होंने मा. महापौर जी को बताया कि जूना भंडारा रोड पर प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण की प्रक्रिया के दौरान विभाग द्वारा अनेक तकनीकी, प्रक्रियात्मक एवं तथ्यात्मक त्रुटियाँ थी, जिसके कारण रोड साइड पर स्थित संपत्ति धारकों को अत्यधिक आर्थिक नुकसान एवं मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

Gold Rate
Feb 27th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400/-
Silver/Kg ₹ 2,71,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चेंबर के उपाध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर ने बताया कि व्यापारियों की ओर से मध्यस्ता करते हुये चेंबर ने नागपुर के जिल्हाधिकारी श्री विपिन इटनकर जी, मनपा आयुक्त श्री अभिजीत चौधरी जी, पुर्व नागपुर के आमदार श्री कृष्णा खोपड़े जी, मध्य नागपुर के आमदार श्री प्रवीण दटके जी व नगरसेवक श्री विरेन्द्र (विक्की) कुकरेजा जी को पुराना भंडारा रोड के व्यापारियों की समस्याओं हेतु प्रतिवेदन देकर वहां व्यापारियों को सहयोग करने का निवेदन किया था।

चेंबर के सचिव सीए हेमंत सारडा ने कहा कि चेंबर ने पुराना भंडारा रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू करने से भारी ट्राफीक की समस्या हो रही है। पहले ही इंदौरा चैक से गांजाखेत चैक होते हुये अशोक चैक तक ब्रीज का काम शुरू है जो कि अभी तक पुरा नहीं हुआ है और इसी दौरान हाल ही में पुराना भंडारा रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है, जिसके कारण उत्तर नागपुर से मध्य नागपुर में आने -जाने वाले नागरिको व व्यापारियों को यातयात की बहुत समस्या हो रही है।

चेंबर के कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी ने कहा कि नागपुर प्रशासन ने चेंबर का निवेदन स्वीकार कर पुराना भंडारा रोड चौड़ीकरण के कार्य पर सख्ती न करते हुये व्यापारियों को अपनी दुकाने स्वंय विस्थापित करने का समय दिया है। इसके लिए नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स नागपुर प्रशासन को धन्यवाद देता है।

महापौर श्रीमती नीता ठाकरे ने चेंबर द्वारा उनका सत्कार करने के लिए चेंबर के प्रतिनिधीमंडल को धन्यवाद दिया कहा कि पुराना भंडारा रोड़ के चौड़ीकरण में वहां नागरिकों एवं व्यापारियों परेशानी न हो इसके लिए वे पूर्ण सहयोग करेंगी, ऐसा उन्होंने आश्वासन दिया।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव सीए हेमंत सारडा ने दी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement