Published On : Wed, Mar 13th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर से ही चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

Advertisement

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkri) को भाजपा (BJP) ने नागपुर (Nagpur) से आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के लिए उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री की उम्मीदवारी घोषित होते ही शहर भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। धंतोली स्तिथ विभागीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए पटाखे और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

बुधवार को भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। नौ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 72 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री के नाम की घोषणा होते ही नागपुर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

Gold Rate
24 July 2025
Gold 24 KT 99,500 /-
Gold 22 KT 92,500 /-
Silver/Kg 1,15,500 /-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शहर के धंतोली स्तिथ विदर्भ विभागीय कार्यालय में भाजपा के तमाम बड़े नेता और कर्यकर्ता जमा हुए और जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने फुगड़ी खेलकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के 51 प्रतिशत वोटों के साथ चुनाव जितने का दावा भी किया।

Advertisement
Advertisement