Published On : Wed, Nov 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

लंपी डिजीज से 123 मवेशियों की मौत

Advertisement

नागपुर: जिले में मवेशियों को होने वाली लंपी महामारी फैलती ही जा रही है। कुछ हफ्तों पहले सावनेर व हिंगना तहसील में 10-12 मवेशियों में लंपी जैसे लक्षण पाए गए थे। अब तेजी से जिले के सभी 13 तहसीलों में यह महामारी फैल गई है। सहायक पशु संवर्धन आयुक्त डॉ. युवराज केने ने जानकारी दी कि जिले के 388 गांवों में संक्रमित मवेशी पाए गए हैं जिनका उपचार शुरू किया गया है।

मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल 2919 मवेशी संक्रमण का शिकार हो गए हैं। इनमें से 2104 के रोग मुक्त होने की जानकारी भी उन्होंने दी। जिले में वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। अब तक कुल 395042 मवेशियों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। जिले को अब तक 4.15 लाख वैक्सीन प्राप्त हुए हैं। बताते चलें कि इस संक्रमण से बाधित 123 मवेशियों की मौत हुई है।

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हिंगना, सावनेर, पारशिवनी, कामठी, नागपुर ग्रामीण, मौदा, काटोल, कलमेश्वर, नरखेड़, रामटेक, उमरेड व भिवापुर के बाधित गांवों के साथ ही सभी गांवों में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों से डॉ. केने ने अपील की है कि वे अपने मवेशियों को वैक्सीन लगवाएं। लम्पी के लक्षण दिखने पर तत्काल ग्राम पंचायत या वेटरनरी अस्पताल में सूचना देकर उपचार शुरू करवाएं। समय पर उपचार से मवेशी स्वस्थ हो रहे हैं।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement