Published On : Thu, Sep 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: नवविवाहित महिला ने कटंगी डैम में छलांग लगाकर दी जान

Advertisement

गोंदिया। 20 वर्षीय एक विवाहित महिला ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते कटंगी जलाशय में छलांग लगा ली। उक्त महिला भंडारा जिले के तुमसर तहसील के ग्राम मोहाड़ी की निवासी है तथा वह आज 1 सितंबर को गोरेगांव इलाके में स्थित कटंगी जलाशय पर पहुंची इस दौरान उसने जलाशय में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा सूचना पुलिस व जिला आपदा प्रबंधन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे शोध बचाव पथक ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सौ. कृणाली (20 रा. मोहाड़ी तुमसर) नामक महिला की तलाश शुरू की इस दौरान उसका शव गहरे पानी से खोज निकाला गया।

Gold Rate
Feb 11th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,500/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,63,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महिला ने खुदकुशी क्यों की ? यह समाचार लिखे जाने तक ज्ञात नहीं हो सका है।

बहरहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा मामले की आगे की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement