Published On : Fri, Aug 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सीमेंट सड़क के ठेकेदार को किसका संरक्षण ?

Advertisement

– गोपालनगर के मुख्य सड़क की खुदाई बाद काम बंद,मनपा प्रशासन ने साधी चुप्पी

नागपुर– उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र गोपाल नगर में सीमेंट रोड तैयार करने का काम आधा अधूरा छोड़ने के बावजूद भी मनपा प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.सम्बंधित ठेकेदार को आखिरकार किसका संरक्षण हैं ?

दिलचस्प बात यह है कि गोपालनगर वार्ड के चारों नगरसेवक भाजपा के हैं। ठेकेदार के काम छोड़ने के बाद भी कोई शिकायत करने आगे नहीं आया। मनपा के एक भी अधिकारी ने अभी तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है और न ही कोई कार्रवाई की है.

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गोपालनगर की मुख्य सड़क को सीमेंट सड़क में तब्दील करने टेंडर मनपा ने आठ माह पहले ठेकेदार सचिन नाइक को दिया था. उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। लेकिन पिछले चार माह से काम नहीं चल रहा है। सड़क को बुरी तरह खोदा गया है। पिछले एक माह से अधिक समय से हो रही बरसात के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया है। इसलिए हर रोज इस मार्ग से आवाजाही करने वाले कोई न कोई इस मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.

सूत्रों की मने तो उक्त ठेकेदार का संबंध भाजपा के एक नेता से है. इसलिए उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करता। लेकिन इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे दिग्गज नेताओं के शहर में ठेकेदारों मनमानी इस कदर शुरू है.उसके बाद भी मनपा के सम्बंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं न करना बड़े आश्चर्य की बात हैं। जब क्षेत्र के नागरिकों ने जब ठेकेदार से संपर्क किया तो बारिश के कारण काम ठप होने की जानकारी दी.

लेकिन हकीकत में उससे पहले ही काम बंद कर दिया गया था। नागरिकों का कहना है कि अब ठेकेदार सिर्फ बारिश की आड़ लेकर काम बंद किया हुआ हैं.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement