Published On : Mon, Nov 8th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बंद घर से चुराए 1.47 लाख के आभूषण

Advertisement

-घर लॉक करके जाना पड़ा परिवार को महंगा

नागपुर: घर को बंद करके छुट्टी पर जाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। परिवार के सदस्यों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर एक लाख 47 हजार रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। घटना वाठोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटी है।

Gold Rate
02 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,40,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने सुनीता बिंदुसा रंगारी (48) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वह पूजानगर की निवासी हैं। शनिवार शाम को करीब साढ़े सात बजे सुनीता घर में ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ बाहर निकल गईं। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर का पिछला दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हो गए। बैडरूम स्थित अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर आरोपी फरार हो गए।

रात को करीब 11.30 बजे जब रंगारी परिवार के सदस्य घर लौटे तो उन्हें चोरी की घटना के बारे में पता चला। उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement