Published On : Mon, Nov 8th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

आज से एसटी बसों की हड़ताल होगी राज्यव्यापी

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की बसें सोमवार से ठप हो जाएंगी। एम.एस.आर.टी.सी कर्मचारियों की हड़ताल, देखते ही देखते राज्य के लगभग 50 विभिन्न डिपो में फैल चुकी थी।

अब यह हड़ताल एक राज्यव्यापी आंदोलन का रूप धारण कर चुकी है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिनमें से प्रमुख मांग निगम के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना है।

Gold Rate
04Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,20,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,12,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,48,900/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

एमएसआरटीसी कर्मचारी संघों की कार्य समिति के अध्यक्ष ने कहा कि परिवहन कर्मचारियों ने राज्य सरकार के साथ सहयोग किया और बहुत कठिन समय में भी समर्पित सेवाएं देकर योगदान दिया। वेतन संशोधन, राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ वेतन की समानता आदि मांगों को लंबे समय तक लंबित रखा गया था। सभी यूनियनों की बैठकों के बाद, हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।

रविवार तक हड़ताल केवल 50 डिपो में फैली हुई थी। लेकिन रविवार को नागपुर डिपो भी हड़ताल में शामिल हो गया है। रविवार शाम को हड़ताल का दायरा राज्ययापी स्तर पर होने की घोषणा कर दी गई।

Advertisement
Advertisement