Published On : Mon, Aug 23rd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

लोडर से गिरने से मज़दूर की मौत

Advertisement

नागपुर: खदान में काम करने के दौरान लोडर से गिरने की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम संदीप शिवबच्चनसिंह (28) है। वह रॅक्स सिलिकॉन कंपनी कॅम्प का निवासी है। संदीप मूल रूप से सावनेर का निवासी है।

वह कान्होलीबारा, हिंगाना में रॅक्स सिलिकॉन कंपनी कॅम्प में एक खदान में काम कर रहा था।

Gold Rate
15 july 2025
Gold 24 KT 98,200 /-
Gold 22 KT 91,300 /-
Silver/Kg 1,12,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शनिवार शाम को करीब चार बजे लोडर पर काम करते समय वह अचानक फिसल कर गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। साथियों ने उसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मिली सूचना के बाद हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement