Published On : Tue, Aug 3rd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

कुरिअर गर्ल का सामान भरा बॅग चोरी

Advertisement

नागपुर. अमेज़ॉन कंपनी से आए कुरिअर संबंधित ग्राहक तक पहुंचाने वाली कुरिअर गर्ल के सामान के बॅग को अज्ञात आरोपी चुराकर घटनास्थल से फरार हो गए। चुराए हुए बॅग में सामान की कुल कीमत 1.53 लाख रुपए है। यह घटना हुडकेश्वर पुलिस थाने के अंतर्गत मानेवाडा रोड पर घटी है। पुलिस ने खुशबू हनुमानप्रसाद गुप्ता (24) के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

वह अयोध्यानगर की निवासी हैं। खुशबू अमेज़ॉन कंपनी में कुरिअर पहुंचाने का काम करती है। शुक्रवार सुबह मानेवाडा मार्ग पर धनश्री अपार्टमेंट में पार्सल पहुंचाने के लिए वह आई। उसने अपार्टमेंट के नीचे अपना वाहन पार्क किया।

Gold Rate
27 June 2025
Gold 24 KT 96,400 /-
Gold 22 KT 89,700 /-
Silver/Kg 1,07,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अपना बॅग और अन्य सामान और वाहन छोड़कर वह पार्सल पहुंचाने के लिए ऊपर गई। तभी अज्ञात किसी आरोपी ने खुशबू का बॅग चोरी कर घटनास्थल से फरार हो गया। बॅग में वायफाय राउटर, मोबाइल फोन, मास्क और अन्य सामान थे। इसकी कुल कीमत 1.53 लाख रुपए है।

खुशबू वाहन के पास आई तो उसे बॅग नहीं मिली। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हुडकेश्वर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement