Published On : Wed, Sep 9th, 2020

मनपा की निशुल्क 65 एम्बुलेंस कोविड-19 मरीजों के लिए सेवारत

Advertisement

– सभी जोन कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी

नागपुर – मनपा स्थाई समिति सभापति पिंटू झलके ने बताया कि मनपा ने कोविड-19 के मरीजों के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की। इसके पूर्व 40 एम्बुलेंस शुरू की जा चुकी हैं, आज 25 एम्बुलेंस सेवारत किया गया, जिसका हरी झंडी खुद झलके ने दिखाई। इस अवसर पर मनपा उपायुक्त जैन सह आरटीओ के फेंडारकर व जामगड़े जैसे आला अधिकारी उपस्थित थे।

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above


कोविड-19 के कहर से मरीजों को सुविधाओं का अभाव के मद्देनजर नागपुर महानगरपालिका प्रशासन ने खुद के खर्च पर 65 एम्बुलेंस सेवा निशुल्क शुरू की। झलके ने बताया कि यह सभी एम्बुलेंस मनपा के सभी जोनल कार्यालय में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। यह सेवा नागरिक के लिए हैं, किसी एम्बुलेंस वाले ने किराया आदि की मांग कि तो उन्हें जोनल कार्यालय,मनपा मुख्यालय या फिर स्थानीय नगरसेवकों से शिकायत करनी चाहिए।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement