Published On : Sun, Aug 2nd, 2020

मनापायुक्त के बंगले समक्ष अनशनकर्ता नगरसेवक पुलिस गिरफ्त में

Advertisement

नागपुर- आज सुबह भाजपा के 2 नगरसेवक मनापायुक्त से मुलाकात करने उनके बंगले पर पहुंचे,नहीं मिलने पर वे बंगले के बाहर अनशन पर बैठ गए। सीताबर्डी पुलिस उक्त नगरसेवकों को बर्डी थाने ले गई।

भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक संजय बंगाले के अनुसार आज सुबह भाजपा नगरसेवक अभय गोटेकर और नगरसेविका रुपाली ठाकुर के पति परशु ठाकुर मनापायुक्त तुकाराम मुंढे से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे,लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर दोनों मनापायुक्त के बंगले के बाहर अनशन पर बैठ गए।इससे क्षुब्ध होकर मुंढे ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बंगले पर पहुंच कर दोनों अनशन कर्ताओं को सीताबर्डी थाना ले आए। यह खबर आग की तरह फैल गई,भाजपाई थाने में जमा होने लगे।समाचार लिखे जाने तक भीड़ जुटने लगी।

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement