Published On : Tue, May 19th, 2015

गड़चिरोली : नक्सलियों ने किया युवक का अपहरण

Advertisement


गड़चिरोली।
जिले के दक्षिण अंचल के अतिसंवेदनशील कोडसेलगुडम गांव के निवासी पुलिस पाटिल और उनके बेटे का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया. यह अपहरण शनिवार की देर रात उनके घर से किया गया. अपहृत युवक रवींद्र सुनकरी (24) बताया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अहेरी तहसील के रेपन्नपल्ली थाने के तहत सुदूर क्षेत्र कोडसेलगुडम गांव में 16 मई की रात पुलिस पाटिल शंकर सुनकरी और उसका बेटा रवींद्र अपने घर में सोए हुए थे. देर रात 15 से 20 की संख्या में शस्त्रधारी नक्सली गांव में आए, दोनों पिता-पुत्र को नींद से उठाया और अपने साथ जंगल ले गए.

कुछ दूर तक जाने के बाद नक्सलियों ने पुलिस पाटिल शंकर सुनकरी को वहीं पर छोड़ दिया और उसके बेटे रवींद्र को अपने साथ ले गए. इस घटना से परिसर के ग्रामीणों में दहशत का वातावरण है. दो दिनों बाद भी अपहृत रवींद्र सुनकरी का कुछ पता नहीं चल पाया है.

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Kidnapping by naxal

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement