Published On : Tue, Jun 9th, 2020

हिंगना में 60 वर्षीय बुजुर्ग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, परिवार के 12 लोगों को किया क्वारंटाइन

Advertisement

हिंगना – हिंगना एमआयडीसी के इसासनी ग्रामपंचायत के भीमनगर में 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. जिसके कारण परिसर के नागरिकों में कोरोना को लेकर डर का माहौल है. इस मरीज की किसी भी तरह की ‘ ट्रेवल हिस्ट्री ‘ नहीं है.

घर में ही बीमार पड़ने की वजह से हॉस्पिटल में इलाज के लिए इन्हे भर्ती किया गया था. इनकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आयी है.

Gold Rate
Mar 13 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिसके कारण हिंगना में भी अब कोरोना संक्रमण के मामले दिखाई दे रहे है. इस मामले के बाद तहसीलदार संतोष खांडरे, खंडविकास अधिकारी महेंद्र जुवारे व एमआयडीसी के थानेदार हेमंत खराबे ने परिसर की जांच की. इस पॉजिटिव मरीज के परिवार के 12 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है.

तहसील के डिगडोह, नीलडोह, वानाडोंगरी, वागधरा के बाद इसासनी में कोरोना मरीज पाए जाने से प्रशासन की नींद उड़ चुकी है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement