Published On : Mon, Sep 24th, 2018

नागपुर जिले से हुए 2 हजार विद्यार्थी कराटे स्पर्धा में शामिल

Advertisement

नागपुर : मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल में जिलास्तरीय शालेय कराटे क्रीड़ा स्पर्धा में तीन दिवसीय कराटे टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है. इस टूर्नामेंट में नागपुर शहर और जिले की निजी और सीबीएसई की ज्यादातर स्कूलें शामिल हुई हैं. 24 से लेकर 26 सितम्बर तक चलनेवाली इस स्पर्धा में दो दिन नागपुर की स्कूलों के विद्यार्थियों का कॉम्पीटीशन होगा. और आखरी दिन ग्रामीण बच्चों के मैचेस होंगे.

इस स्पर्धा में लगभग 2 हजार बच्चे शामिल हैं. अंडर 17, अंडर 14 और अंडर 19 के लड़के और लड़कियों दोनों के लिए यह स्पर्धा है.

दोनों में 12-12 कैटेगरी है. दोपहर तक लगभग 19-19 मैच सम्पन्न हुए थे. लड़के और लड़कियों के दोनों ही मैच में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई खिलाड़ियों ने जीत हासिल की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.