Published On : Wed, Sep 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

जिले में कोरोना के 19 नए मामले, 21 स्वस्थ

Advertisement

नागपुर: पिछले 24 घंटों में नागपुर जिले में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। किसी भी मरीज़ की मौत नहीं हुई। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,86,799 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 21 व्यक्ति कोरोना वायरस को मात देकर ठीक होकर घर वापस गए हैं।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5,76,282 तक पहुंच गई है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 160 तक पहुंच गई है।

मंंगलवार को मिले मरीजों में से नागपुर के ग्रामीण अंचल से 1 नया मामला दर्ज किया गया। 18 मरीज नागपुर शहर से सामने आए हैं। नागपुर जिले का रिकवरी रेट 98.11 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.