Published On : Fri, Dec 30th, 2016

जिला कांग्रेस कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

131st-foundation-day-of-congress-1
नागपुर:
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 131वें स्थापना दिवस तथा कांग्रेस सेवादल दिवस के निमित्त नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश जोध की अध्यक्षता में संपन्न इस समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संघटक कृष्ण कुमार पांडे, सेवादल के वरिष्ठ मार्गदर्शक बलवंत थटेरे, पार्टी के वरिष्ठ नेता एड. विलासराव कडू, जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष गाडगे गुरुजी, दयाराम भोयर, रूपराव राऊत, अलका भांदककर एवं एकनाथ वंजारी की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सेवादल के संस्थापक डॉ. ना.सु. हार्डीकर की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया।

संबोधन में वक्ताओं ने सेवादल दिवस का महत्व रेखांकित करते हुए सत्य,अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने का आह्वान उपस्थितों से किया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना गाडगे गुरुजी ने रखी, संचालन अशोक चिनथे तथा आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश कामठे ने किया। कार्यक्रम में प्रशांत राऊत, चंद्रशेखर राऊत, शोभा बंडीवार, ललिता सुभेदार, कल्पना मेश्राम, रेखा बागड़े, चिंकू दुगने आदि सेवादल कार्यकर्ता मौजूद थे।

131st-foundation-day-of-congress-2

Gold Rate
31 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,34,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,24,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,38,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement