Published On : Sun, Jun 30th, 2019

हंसापुरी: यूट्यूब पर VIDEO देख 12 साल की बच्‍ची ने फंदा बनाकर गले में डाला, स्‍टूल खि‍सका, चली गई जान

Advertisement

नागपुर: एक बार फिर से सोशल मीडिया के दुष्‍परि‍णाम ने सभी को चौंका दिया है. यूट्युब पर खुदकुशी का वीडियो देखकर 12 वर्षीय बच्ची ने खुद को फांसी लगा ली. नागपुर के हंसापुरी इलाके की यह घटना है. जांच में पता चला है कि फांसी लगाने के पहले 12 साल की शिखा राठौड़ अपनी छोटी बहन के साथ यूट्युब पर सुसाईड के वीडियो देख रही थी. जिसे दोहराने के चक्कर में उसके गले में फंदा डालने से उसकी मौत हो गई.

शिखा छटी कक्षा की छात्रा थी. शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद वह हमेशा की तरह मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो देख रही थी. उसकी दो छोटी बहनें भी उसके साथ थीं. मोबाइल पर सुसाइड का वीडियो दिखाई दिया. शिखा ने किचन में काम कर रही अपनी माँ से वीडि‍यो के बारे में पूछा. माँ ने उसे बताया की जैसे इंटरनेट के वीडियो में दिखाते हैं असल में वैसे कुछ होता नहीं है.

शाम को शिखा दोनों बहनों के साथ कमरे में गई. उसने युट्यूब सुसाईड वीडियो को ही दोहराने के लिए पंखे को फंदा बांदा और फांसी लगाने की कोशिश करने लगी. उसी दौरान पैरों के नीचे से स्टूल खिसक गया और फंदा उसके गले में अटक गया. शिखा की स्थिति‍ को देख दोनों बहने भागी और उन्होंने माँ को बुलाया. तब तक शिखा बेहोश हो चुकी थी. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहाँ जाने के पहले ही उसकी मौत हो गई थी.

शिखा की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. शिखा की तीन बहनें हैं. जब यह घटना हुई तब शिखा की सबसे बडी बहन घर पर नहीं थी. लेकिन इस घटना के बाद एक बार फि‍र से छोटे बच्चों के मोबाइल पर वीडियो देखने की लत को गंभीरता से लेने की बात कही जा रही है. पुलिस इन्सपेक्टर सचिन सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने हादसे के तौर पर घटना की रिपोर्ट की ही. लोगों को यह भी हिदायत दी है कि बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहें हैं इस बारे में सोचना जरुरी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.