Published On : Thu, Apr 2nd, 2020

नागपुर में होंगे सीबीएसई के 12 पेपर, सीबीएसई ने की घोषणा

Advertisement

नागपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षा के कुछ पेपर नहीं लेने का निर्णय लिया है। सीबीएसई देश भर में कुल 29 महत्वपूर्ण विषयों के ही पेपर लेगा। इसमें से नागपुर में केवल 12 पेपर होंगे। ये सभी पेपर 12वीं कक्षा के होंगें। बिजनेस स्टडीज, जियोग्राफी, हिंदी, होम सायंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस ओल्ड और न्यू, इंफॉरमेशन प्रैक्टिस ओल्ड और न्यू का समावेश है। इसके अलावा 10वीं कक्षा का कोई पेपर नागपुर में नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की 19 से 31 मार्च के बीच होने वाली अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। ये परीक्षाएं अप्रैल या मई में होने वाली थी। लेकिन अब देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाऊन है। सीबीएसई को फिलहाल परीक्षा कराने जैसे हालात नजर नहीं आ रहे है। हाल ही में हुई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि ऐसे हालात में केवल उन विषयों की ही परीक्षा ली जानी चाहिए, जो विषय उच्च शिक्षा के लिए बहुत जरुरी हो। जिसके बाद सीबीएसई ने यह घोषणा की। उक्त परीक्षाएं किस तारीख को होंगी, यह फिलहाल सीबीएसई ने तय नहीं किया है। हां, इतना जरुर कहा गया है कि पेपर के कम से कम 10 दिनों के पहले टाइम टेबल घोषित किया जाएगा।

Gold Rate
June 10 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रिजल्ट देरी से आएंगे

अपने पत्रक में सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि वे इस वक्त परीक्षा मूल्यांकन शुरु करने की स्थिति में नहीं है। मूल्यांकन कब तक शुरु होगा यह भी नहीं कहा जा सकता। हां इतना जरुर कहा गया है कि मूल्यांकन शुरु करने के कम से कम तीन दिन पहले इसकी जानकारी दी जाएगी। मतलब साफ है कि इस वर्ष सीबीएसई के नतीजे देरी से आएंगे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

भेदोड़कर सदर थाना  सरकारी कार्यालय में लाखों की चोरी

भेदोड़कर सदर थाना सरकारी कार्यालय में लाखों की चोरी

एमपी बस स्टैंड पर खड़ी ट्रैवल्स बस में भीषण आग बड़ा हादसा टला

एमपी बस स्टैंड पर खड़ी ट्रैवल्स बस में भीषण आग बड़ा हादसा...

सोमैया के दौरे पर महानगरपालिका में हंगामा...

सोमैया के दौरे पर महानगरपालिका में हंगामा...

कलमना पुलिस की कार्रवाई, 4 चोरी की एक्टिवा बरामद

कलमना पुलिस की कार्रवाई, 4 चोरी की एक्टिवा बरामद

500 रुपये की रिश्वत लेते RTO अधिकारी गिरफ्तार

500 रुपये की रिश्वत लेते RTO अधिकारी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges