Published On : Sat, Apr 7th, 2018

आईआईएम नागपुर में हुआ 100% जॉब प्लेसमेंट

Advertisement

IIM Nagpur
नागपुर: नागपुर आईआईएम के पोस्ट ग्रैज्युएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट की दूसरी बैच में जॉब प्लेसमेंट का प्रमाण शत प्रतिशत रहा. प्लेसमेंट प्रक्रिया में 40 से अधिक रिक्रूटर ने इसमें भाग लिया. इसमें कई पहली मर्तबा हिस्सा ले रहे थे जो इस संस्था के टैलेंट को अपने यहां लेने के लिए लाइन लगाए हुए थे. इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया में भाग लेनेवाली कम्पनियां एफएमजीसी, एनालिटिक्स, आईटी कंसल्टिंग, बीएफएसआई और लॉजिस्टिंक व अन्य का समावेश रहा. बड़े रिक्रूटरों में वीएलसीसी, येस बैंक, आईसीआईसीआई लोंबार्ड, जेके टेक्नोसॉफ्ट, टेकआस्पेक्ट, फ्रैक्टल एनालिटिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, वैल्यु लैब्स, बजाज एलायंज, एसबीआई फंड्स, इंडिया मार्ट, इंफोसिस बीपीएम, डीटीडीसी, 4टिंगो आदि का समावेश रहा.

जानकारी के अनुसार आई और आईटीईएस के साथ बीएफएसआई, एफएमसीजी और एनालिटिक्स में भर्ती की दर 70 प्रतिशत तक रही. सर्वाधिक घरेलू पैकेज 19 लाख रुपए के प्रस्ताव का पाया गया वहीं औसतन पैकेज 12.05 लाख रुपए का रहा. पहले क्वाटर का औसत पैकेज दर 16.08 लाख रुपए रहा जबकि ग्रुप में मध्यम पैकेज 15.40 लाख रुपए रहा. बताया जा रहा है कि टॉप क्लार्टाइल में पैकेज बढ़ोत्तरी 14 प्रतिशत की की गई है. इसी तरह आईटी क्षेत्र में 28 प्रतिशत की बढ़त देखी गई. मार्केटिंग, कंसल्टिंग और एनालिटिक्स में सबसे ज्यादा चयन हुए. इसके बाद फाइनेंस एंड ऑपरेशन सर्वाधिक रहा.

इस साल प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लेनेवालों में महामेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी, स्टेलर वैल्यु चेन सॉल्युशन्स लिमिटेड, फ्रैक्ट एनालिटिक्स, एचडीएफसी व अन्य कई बड़ी कम्पनियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. संस्था के निदेशक प्रोफेसर एल.एस. मुर्ती ने इस दौरान उपस्थितों को संबोधित करते हुए भर्ती करनेवाली कम्पनियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.