Published On : Wed, Aug 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कमलेश हनवते पर 40 लाख रुपये की नई प्लॉट ठगी का मामला दर्ज

सक्करदरा पुलिस करेगी पूछताछ
Advertisement

नागपुर: शहर में एक के बाद एक आपराधिक मामलों में घिरे कमलेश हनवते की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। फिरौती, प्लॉट ठगी, साहूकारी और रंगदारी के आरोपों के बाद अब उसके खिलाफ सक्करदरा पुलिस थाने में 40 लाख रुपये की कथित प्लॉट ठगी का एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कमलेश हनवते और उसकी पत्नी पूजा हनवते ने खुद को प्लॉट का मालिक बताकर लाखों रुपये लिए, लेकिन न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही रकम वापस की।

पुलिस के अनुसार, फरियादी मोहित पारधी ने शिकायत दर्ज कराई है कि कमलेश हनवते और उसकी पत्नी पूजा हनवते ने मौजा वेला स्थित एक प्लॉट अपना बताकर उसका सौदा 48.21 लाख रुपये में तय किया था। आरोप है कि दोनों ने अलग-अलग समय पर चेक और नकद के माध्यम से करीब 40 लाख रुपये प्राप्त किए। तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई और रकम भी वापस नहीं लौटाई गई।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायत के आधार पर सक्करदरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और आर्थिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पहले से कई मामलों में घिरा है कमलेश हनवते

Advertisement

कमलेश हनवते पहले भी कई आपराधिक मामलों में कानून के शिकंजे में आ चुका है। 5 जुलाई को उसे अपनी महिला मित्र अनीता भारद्वाज के साथ मोहित पारधी से कथित फिरौती वसूलने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद इमामवाड़ा पुलिस ने एक रिश्तेदार महिला को प्लॉट दिलाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की थी।

वहीं, अजनी पुलिस ने भी 3 लाख रुपये के कर्ज के बदले कथित रूप से 16 लाख रुपये वसूलने और लगातार रंगदारी मांगने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की थी। फिलहाल कमलेश हनवते न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

सक्करदरा पुलिस लेगी हिरासत में

नई शिकायत दर्ज होने के बाद सक्करदरा पुलिस अब कमलेश हनवते को प्रोडक्शन वारंट के जरिए हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी प्लॉट का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया है।

मामले में सह-आरोपी के रूप में नामजद पूजा हनवते की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.