Published On : Fri, Aug 22nd, 2014

हिंगना : अधीक्षक ने दी छात्रा को गाली : सहपाठियों ने की अधीक्षक की धुनाई

Advertisement


अधीक्षक की मोटरसाईकल को लगाईं आग

हिंगना

अधीक्षक की ओर से भद्दे शब्दों से एक छात्रा को अपमानित करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार तालुका के उखली के ग्रामोद्धार शिक्षण संस्था द्वारा संचालित अनुदानित आश्रय स्कूल में अधिक्षक हिंगना निवासी अजय बालके (34) ने 12वी कक्षा की छात्रा को पास बुलाकर अश्लील शब्दों में गालीगलौच कर उसे अपमानित किया. घटना बुधवार रात 9:30 बजे के करीब हुई. घटना से गुस्साए उसी कक्षा के विद्यार्थियों ने अधिक्षक की पिटाई कर दी तथा अधीक्षक की मोटरसाईकल को आग के हवाले कर दिया.

इस प्रकरण में हिंगणा पुलिस ने आरोपी अजय वालके के खिलाफ भादंवि 354 (ए 2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया हैं. वही अधिक्षक को पीटने तथा मोटरसाईकल जलाने के प्रकरण में दो नाबालिक छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आगे की जांच सहा. पो.नि. चाफले कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.