Published On : Mon, Jul 14th, 2014

हिंगनघाट : 5 लाख के लिए 8 वर्षीय मासूम का अपहरण

Advertisement


हिंगनघाट

Pic-55

दो महीने से किरायदार की रुप में रह रहे एक शख्स ने घरमालिक के 8 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया और 5 लाख फिरौती की मांग की है. संत तुकडोजी वार्ड में घट्ना को लेकर खलबली मची हुई है.

ज्ञात हो की संत तुकडोजी वार्ड में रहने वाले गणपत ढगे के घर अपहरणकर्ता रहता था।अपहरणकर्ता ने अपना नाम संकेत दशमुख बाताया था और जानकारी दी थी की वह सांगली का रहने वाला है. उसने मकानमालिक को जानकारी दी थी की वह शेयर बाज़ार का काम करता है. उसने ढगे परिवार से मेलजोल बढ़ाया और उनके मन मे खुदके लिए वीश्वास पैदा किया.

पवन ढगे

पवन ढगे

ढगे दंपत्ति शिर्डी गए हुए थे तभी अपहरणकर्ता ने मौका पाकर 8 वर्षीय पवन का अपहरण कर लिया.

घटना के वक्त ढगे दंपत्ति की बडी बेटी सोनू (22) और छोटी बेटी पायल (12) घर पर थे. कुछ दिन पहले अपहरणकर्ता ने सोनू को अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की जानकारी दी और कहा की उसके घरवालों को एक दुसरा अकाउंट नंबर चाहिए ताकी वो पैसे भेज सकें. सोनू से उसने उसका एटीएम नंबर और पिन नंबर मांगा. अपहरण के कुछ समय बाद ही उसने सोनू को मोबाईल पर मेसेज भेजा औऱ घऱ में रखी चिट्ठी देख्नने को कहा जिसमे पवन के अपहरण की बात लिखी थी. उसने सोनू के अकॉउंट में पैसे डालने के लिए कहा.

Advertisement

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.